उत्तराखंड:निकाय चुनावों पर संकट टला, हाईकोर्ट का चुनाव में हस्तक्षेप से इंकार
10-Jan-2025 09:46 PM 8353
नैनीताल, 10 जनवरी (संवाददाता) उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों पर संकट टल गया है। उच्च न्यायालय ने देर तक चली सुनवाई में शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है। साथ ही सरकार और चुनाव आयोग से तीन मार्च तक विस्तृत जवाब पेश करने को कहा है। प्रदेश की धारचूला, अल्मोड़ा, शक्तिगढ़, द्वाराहाट, गुप्तकाशी, महुआ डाबरा, उत्तरकाशी के साथ ही हल्द्वानी और देहरादून नगर निगमों के महापौर पदों के आरक्षण को भी याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^