उत्तराखंड : प्रस्तावित प्रियंका वाड्रा की रैली से पहले पहुंची शैलजा ने ली पदाधिकारियों की बैठक
11-Apr-2024 08:52 PM 5266
देहरादून, 11, अप्रैल (संवाददाता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा एवं सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह गुरुवार अपराह्न देहरादून पहुंची। उन्होंने आगामी 13 अप्रेल को पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र अंतर्गत, कुमायूं मंडल के रामनगर और हरिद्वार के रुड़की में प्रस्तावित पार्टी की नेत्री प्रियंका वाड्रा की जनसभा की तैयारियों पर पदाधिकारियों से चर्चा की। साथ ही, सोशल मीडिया और वार रूम के जिम्मेदार लोगों से फीडबैक लिया। प्रदेश प्रभारी सुश्री शैलजा ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि देशभर के लगभग सभी मतदाता मोबाइल के माध्यम से सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के साथ ही, भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का भी पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोकसभा चुनाव हेतु घोषित चुनावी न्याय पत्र की पांच न्याय-पच्चीस गारंटियों को प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रमुखता से प्रचारित कर घर-घर पहुंचाने का काम करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^