25-Jul-2022 11:56 PM
7264
पुणे, 25 जुलाई (AGENCY) दक्षिण-पश्चिम मॉनसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में सक्रिय रहा जबकि हरियाणा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में मानसून कमजोर रहा।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, असम,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को 08़ 30 बजे से सोमवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी- तूफान के साथ बारिश हुयी।
पिछले 24 घंटे के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा की तराई वाले अधिकांश स्थानों पर,
उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े।
लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।...////...