उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में छाया रहा कोहरा
10-Dec-2021 11:06 PM 8592
पुणे, 10 दिसंबर (AGENCY) पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे का प्रभाव शुक्रवार को सुबह 08़ 30 बजे दर्ज किया गया। मंडी में 200 मीटर, लुधियाना, पटियाला, अलीगढ़, फुर्सतगंज और खजुराहो में 500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। रात का तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर,मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक ऊपर रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और झारखंड के अधिकांश स्थानों पर, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, रायलसीमा, मराठवाड़ा में कई स्थानों पर, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, गुजरात, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तटीय कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर, ओडिशा में कुछ स्थानों पर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 1़ 6 डिग्री से 3़ 0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके पश्चिमी राजस्थान के चुरू में सबसे कम 4़ 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। केरल और माहे में अलग अलग स्थानों पर गुरुवार को 08़ 30 बजे से शुक्रवार को 08़ 30 के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश का असर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान ओडिशा में कई जगहों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^