उत्तर प्रदेश सरकार नेपाल के साथ विकसित करेगी 'मित्र वन'
07-Jul-2024 07:10 PM 5725
लखनऊ, 7 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए पड़ोसी देश नेपाल के साथ मिलकर सीमाओं पर वृक्षारोपण जन अभियान के तहत 'मित्र वन' विकसित करने की योजना की घोषणा की है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग पड़ोसी देश और राज्यों के साथ समन्वय कर 35 करोड़ पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का काम कर रहा है। इसके लिए 35 वन प्रभागों ने स्थानों का चयन कर लिया है। सीमा पर यूपी की जमीन पर पौधे लगाने के साथ ही वन विभाग इस महाअभियान में दूसरे राज्यों के गणमान्य लोगों को भी शामिल करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^