उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ा
09-Apr-2025 08:33 PM 4740
लखनऊ, 9 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी किये जाने की घोषणा की है। अधिकृत जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक जनवरी 2025 से मूल वेतन पर महंगाई भत्ते (डीए) की दर को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। इस फैसले से करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^