उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका,इंडिया गठबंधन काे फायदा
04-Jun-2024 10:19 PM 4228
लखनऊ 04 जून (संवाददाता) देश की राजनीति की दिशा तय करने वाले घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा करते हुये मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया “ भारत की जनता-जनार्दन ने लगातार तीसरी बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है।अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एनडीउ को पूर्ण बहुमत का जनादेश प्राप्त हुआ है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीति, नेतृत्व और निर्णयों पर देश की जनता के विश्वास की मुहर है। सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^