उपचुनाव को प्रभावित कर सकती है सपा: भाजपा
04-Sep-2023 09:40 PM 5626
लखनऊ 04 सितम्बर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर घोसी विधानसभा उपचुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग को एक शिकायती पत्र सौंपा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सपा घोसी विधानसभा के उपचुनाव में लगातार अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। सपा प्रत्याशी के पुत्र और उनके समर्थकों द्वारा प्रशासन व पुलिस बल को निशाना बनाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^