उपचुनाव की घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह-राठौड़
15-Oct-2024 10:54 PM 2273
जयपुर 15 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इन सीटों पर कमल खिलेगा। श्री राठौड़ ने उपचुनाव की घोषणा के बाद अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने पिछले दस महीनों में जनहितैषी कार्य करते हुए सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी काम किए है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को लेकर जनता के ​बीच जाएगा और सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^