उप चुनावों में मिली करारी हार से भाजपा सदमे मेंः संजय
20-Jul-2024 08:36 PM 8746
शिमला, 20 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा है कि वह झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनावों में मिली करारी हार से भाजपा सदमे में है और इससे उबर नहीं पा रही है। श्री अवस्थी ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस सरकार पर आधारहीन आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को जिस प्रकार से धनबल से अस्थिर करने की कोशिश भाजपा ने की, कांग्रेस के छह व तीन निर्दलीय विधायकों को उप चुनावों में धकेला उनमें से छह विधायकों को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकारण विधानसभा उप चुनाव थोप कर भाजपा ने जनमत का जो अपमान किया है उसके लिए उसे प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^