उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 22 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे अपना सांसद
07-Apr-2024 10:24 AM 5000
उदयपुर, 07 अप्रैल (संवाददाता) लोकसभा आम चुनाव 2024 में राजस्थान के उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 22 लाख 30 हजार 971 मतदाता देश की सबसे बड़ी पंचायत के लिए अपना प्रतिनिधि चुनेंगे, जिसमें उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 11 लाख 33 हजार 207 पुरुष, 10 लाख 97 हजार 745 महिला तथा 19 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन दीपेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर जिले में कुल 22 लाख 5955 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से मावली और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे, वहीं उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए डूंगरपुर जिले के आसपुर और प्रतापगढ़ जिले के धारियावाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता उदयपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान करेगें। विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में कुल 267029 मतदाता है। इनमें पुरुष 136601, महिलाएं 130427 तथा थर्ड जेंडर एक मतदाता है। इसी प्रकार झाड़ोल में कुल 276509 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 142059, महिलाएं 134447 तथा थर्ड जेंडर 3 मतदाता शामिल हैं। खेरवाड़ा में कुल 299934 मतदाता में से पुरुष 152865 एवं महिलाएं 147069 हैं। उदयपुर ग्रामीण में कुल 290922 मतदाताओं में पुरुष 146666, महिलाएं 144246 तथा थर्ड जेंडर 10 मतदाता हैं। उदयपुर शहर में कुल 249915 मतदाताओं में पुरुष 125420, महिलाएं 124493 एवं थर्ड जेंडर 2 मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र सलूंबर में कुल 296443 मतदाताओं में पुरुष 150827 व महिलाएं 145616 मतदाता हैं। धरियावद में कुल 277482 मतदाता में पुरुष 140431, महिला 137050 एवं थर्ड जेंडर 1 मतदाता तथा आसपुर में कुल 272737 मतदाता में से पुरुष 138338, पुरुष 134397 एवं 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मावली विधानसभा में कुल 259502 मतदाताओं में पुरुष 131165, महिलाएं 128332 एवं 5 थर्ड जेंडर मतदाता तथा वल्लभनगर में कुल 265701 मतदाताओं में पुरुष 135032, महिलाएं 130667 एवं 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। ये चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^