उद्यानिकी के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं बनी: भूपेश
12-Jun-2022 08:53 PM 5024
पत्थलगांव, 12 जून (AGENCY) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि अब उद्यानिकी के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं बनी हैं, जशपुर जिले में लीची के बाद अब चाय की खेती होने लगी है। श्री बघेल ने जशपुर जिले के पत्थलगांव में पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यहां का महुआ इंग्लैंड भेजा जा रहा है, किसानों, आदिवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सार्वभौम पीडीएस लागू है, हर व्यक्ति को राशन मिले ये उन्होंने सुनिश्चित किया है। उन्होंने पत्थलगांव को नया जिला बनाने के सवाल पर कहा कि नए जिले की घोषणा के आसार से इंकार नहीं किया जा सकता है, इससे पहले नए जिलों की स्थापना हो जाए फिर इसके बारे में देखेंगे। उन्होंने कहा कि जशपुर में सड़कों की दिक्कत है, इसे वे मानते हैं, ठेकेदार के कारण परेशानी हुई। खरसिया से पत्थलगांव 91 किमी 147 करोड़ की लागत से छग विकास निगम के अंतर्गत स्वीकृत कर लिया गया है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। श्री भूपेश बघेल ने आज पत्थलगाँव के खाटू श्याम मंदिर में की पूजा अर्चना की उन्होंने मंदिर में क्षेत्र और प्रदेश और के लोगों की समृद्धि की कामना की। श्री बघेल ने मंदिर के परिक्रमण कर मंदिर के निर्माण के सबंध में जानकारी ली। समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^