उच्चतम न्यायालय ने बॉक्सिंग फेडरेशन चुनाव संबंधी विवाद दिल्ली उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया
19-May-2025 11:57 PM 5309
नयी दिल्ली 19 मई (संवाददाता) उच्चतम न्यायालय ने भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन (बीएफआई) चुनाव से संबंधित सभी विवादों के मामलों को एक साथ जोड़ते हुए संबंधित पक्षों की सहमति के बाद उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय हस्तांतरित करने का सोमवार को आदेश दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन (एचपीबीए) द्वारा बीएफआई चुनाव प्रक्रिया से संबंधित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेशों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^