उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने खेकड़ा जिला कारागार में जानी बंदियों की समस्याएं
27-Jan-2024 06:43 PM 4930
बागपत 27 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति, ओमप्रकाश शुक्ला ने आज बागपत जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं और कैदियों की समस्याओं को जाना। न्यायाधीश ने जिला कारागार में पुरुष बैरकों, पाकशाला का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन के संबंध में फीडबैक लिया और भोजन की गुणवत्ता भी देखी जो मौके पर अच्छी पाई गई। उन्होंने बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। कुछ कैदियों ने सरकारी वकील की मांग की। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी वकील के लिए प्रार्थना पत्र दें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^