तुष्टीकरण कांग्रेस की फितरत- पूनियां
07-Apr-2023 08:58 PM 8977
जयपुर, 07 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने तुष्टीकरण कांग्रेस की फितरत बताते हुए कहा है कि हनुमान जयंती से पहले जो आदेश निकाले है, यह केवल उदयपुर ही नहीं, राजस्थान के तमाम लोगों की धार्मिक आस्था पर सीधा हमला है और वह इसकी जिम्मेदार है। डा पूनियां ने आज बयान जारी यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगता है कि तुष्टीकरण कांग्रेस की फितरत बन चुकी। राज्य सरकार का एक बार फिर से तुगलकी फरमान आया है, कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का तुष्टीकरण का एक बार फिर से चेहरा उजागर हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^