तुषार कपूर की फिल्म मारीच का गाना दीवाना रिलीज
01-Dec-2022 03:45 PM 2314
मुंबई, 01 दिसंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपनी आने वाली फिल्म मारीच का गाना दीवाना रिलीज हो गया है।तुषार कपूर फिल्म ‘मारीच’ में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगे। इस फिल्म में तुषार कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे, जो एक कैथोलिक पादरी के रोल में होंगे।मारीच का गाना दीवाना रिलीज हो गया है।गाने को संगीतकार और गायक विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। और गाने के बोल भी विशाल के ही हैं। गाना दीवाना एक पार्टी ट्रैक है।गाने को एक क्लब में शूट किया गया है जहां मर्डर मिस्ट्री की जांच के दौरान तुषार कपूर एक संदिग्ध का पीछा करते नजर आ रहे हैं।तुषार एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म मैरिच का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म 09 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^