तुर्की में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
05-Jun-2022 07:55 PM 1228
अंकारा 05 जून (वार्ता/स्पूतनिक) तुर्की के दक्षिण-पूर्वी सीरत शहर में हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह रिपोर्ट दी है। तुर्की के प्रसारक टीआरटी हैबर के अनुसार दुर्घटना सीरत प्रांत के बायकान जिले में हुई और इसमें एक मिनीबस भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बचाव सेवाओं और दमकल टीमों के साथ-साथ पुलिस बल (जेंडरमेरी) को भी दुर्घटना वाले इलाके में भेजा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^