तुर्की और अजरबैजान की यात्राओं से भारतीयों का किनारा, रद्दीकरण में 250 प्रतिशत उछाल
14-May-2025 09:40 PM 8406
नई दिल्ली, 14 मई (संवाददाता) ऑनलाइन यात्रा सेवा प्रदाता कंपनी मेकमाईट्रिप ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न हुए कूटनीतिक तनाव के बीच भारतीय यात्रियों के तुर्की और अजरबैजान की यात्रा से मुंह मोड़ने से इन देशों के लिए बुकिंग में 60 प्रतिशत की गिरावट और रद्दीकरण में 250 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। मेकमाईट्रिप के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, “हम अपने देश के साथ खड़े हैं। अजरबैजान और तुर्की की अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है।” कंपनी ने इन गंतव्यों के लिए सभी प्रचार और ऑफर भी बंद कर दिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^