तुमकुरु एचएएल कारखाना भारत के विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनने का प्रमाण : राजनाथ
06-Feb-2023 10:45 PM 6646
तुमकुरु, 06 फरवरी (संवाददाता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि यहां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हेलीकॉप्टर कारखाने का उद्घाटन भारत के विनिर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनने का एक बड़ा प्रमाण है। श्री सिंह ने यहां एचएएल के हेलीकॉप्टर काररखाने के उद्घाटन के मौके पर कहा कि अतीत में देश की यह भूमि रेशम, कपास और इस्पात के उत्पादन और निर्यात का एक प्रमुख केंद्र रही है। आने वाले समय में, भारत की यह भूमि एक बार फिर से देश के लिए विनिर्माण, विशेष रूप से रक्षा निर्माण का केंद्र बनेगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है और आज का समारोह इसका एक बड़ा सबूत है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है। श्री सिंह ने कहा कि यह उद्घाटन कर्नाटक राज्य के उन असंख्य नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि एक सदी पहले शुरू हुआ राष्ट्रीय आंदोलन हमारी आजादी का पहला चरण था, तो 'आत्मनिर्भर भारत' आंदोलन हमारी आजादी का दूसरा चरण है, जिसके माध्यम से हम तेजी से विदेशी उपकरणों से आजादी की ओर बढ़ रहे हैं, अर्थात, निर्भरता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह, सभी वर्ग देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान दे रहे हैं। ये सभी हमारी सेनाओं की तरह सीमा पर नहीं खड़े हो सकते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उन्हें मजबूत करने में हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि इन नायकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। एचएएल की यह नई सुविधा राष्ट्र की रक्षा के लिए उन्हीं नायकों के सामूहिक संकल्प का प्रमाण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^