झारखण्ड में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला
29-Oct-2021 04:05 PM 5887
रांची | के नामकुम थाना के नजदीक एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। स्कूटी पर दो महिला व एक बच्चा दुर्गा सोरेन चौक की ओर आ रहे थे। पीछे से आ रहा ट्रक ने स्कूटी को धक्का मार दिया। इससे स्कूटी चला रही महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला और बच्चे को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला कांके थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। नामकुम थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और घायल महिला और बच्चा बात करने की स्थिति में नहीं थे। खबर लिखे जाने तक किसी भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर भाग रहे ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक धक्का मारकर भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस की चौकसी की वजह से चालक को पुलिस ने एक किलोमीटर खदेड़ कर पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है और गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है। accident..///..truck-crushed-a-woman-riding-a-scooty-in-jharkhand-325615
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^