त्राल में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी गिरफ्तार
18-Nov-2024 08:44 PM 2858
श्रीनगर, 18 नवंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हाल ही में दक्षिण कश्मीर में गैर-स्थानीय श्रमिकों पर हमले के आरोपीर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि त्राल के पिंगलिश इलाके में अवंतीपोरा पुलिस, सेना के 42 राष्ट्रीय राइफल्स और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 180 बटालियन ने संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकवादी लुरगाम त्राल निवासी इरशाद अहमद चोपन है। उन्होंने बताया कि चोपन के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बरामद की गई सामग्री में एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 18 कारतूस शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^