टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना सपने के सच होने जैसा था: मनप्रीत
02-Mar-2024 05:44 PM 4152
नई दिल्ली, 2 मार्च (संवाददाता) भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने कहा कि 41 वर्षो के लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2020 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना उनके करियर में अब तक का सबसे सुखद और यादगार लम्हा था। पंजाब के मीठापुर के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने अपने परिवार के भरण-पोषण के साधन के रूप में हॉकी खेलना शुरू किया और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह भारतीय हॉकी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएंगे। मनप्रीत ने दस फरवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में अपना 350 मैच खेला था। एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 के पहले मैच में भारत ने स्पेन से मुकाबला किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^