टिकट कटने से निराश सदानंद गौड़ा नहीं होंगे कांग्रेस में शामिल
21-Mar-2024 08:28 PM 3922
बेंगलुरु 21 मार्च (संवाददाता) कर्नाटक में बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिए जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने गुरुवार को कहा कि वह आमंत्रित किए जाने के बावजूद कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री गौड़ा (71)ने कहा, “ मैं भाजपा से नाराज हूं क्योंकि चुनाव टिकट (बेंगलुरु उत्तर सीट से) मेरी जगह किसी और को दे दिया गया है। हां, मुझे कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^