टिकट कटने से नाराज अश्विनी चौबे ने कहा-पार्टी नेताओं ने रची साजिश
11-Apr-2024 08:22 PM 2913
पटना 11 अप्रैल (संवाददाता) लोकसभा चुनाव में बिहार के बक्सर से टिकट कटने से नाराज केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने आज आरोप लगाया कि उनके खिलाफ पार्टी के कुछ नेताओं ने ही साजिश रची थी। श्री चौबे ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक के दौरान कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ साजिश रची थी, जिसके कारण उन्हें बक्सर सीट से टिकट नहीं मिला। उन्होंने पूछा कि उनकी क्या गलती थी कि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^