ये है दुनिया का सबसे खतरनाक थीम पार्क ,बेहद डरावनी है जगह
01-Oct-2021 10:43 AM 7405
अमेरिका का एक प्रसिद्ध थीम पार्क अब जो सालों से भूतिया जगह बन चुका है। यह थीम पार्क कभी लोगों के बीच प्रसिद्ध था, लेकिन अब यहां कभी रोशनी नजर आती है, तो कभी अजीबो गरीब आवाज सुनाई देती है। इस थीम पार्क में सालों से बिजली की सप्लाई बंद है। इस जगह पर जाने से भी लोग डरते हैं। हाल ही में इस थीम पार्क की डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। डॉक्यूमेंट्री बना रहे एक प्रोड्सर ने यहां की फोटो शेयर की थीं। अमेरिका के न्यू ओरिलयंस में स्थित सिक्स फ्लैग्स थीम पार्क हमेशा लोगों से भरा रहता था, लेकिन 2005 में आए कैटरीना तूफान ने इस पार्क को तबाह कर दिया। तभी से यह बंद पड़ा है। आज भी वहां पर चीजें बिखरी पड़ी हैं। तूफान की वजह से आई बाढ़ में यह पार्क 20 फीट तक डूब गया था जिसकी वजह से सब कुछ तबाह हो गया। तबाही की निशानियां आज भी दिखाई देती हैं। इस तूफान की वजह से 1800 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं यह थीम पार्क एक भूतिया जगह में बदल गया। इस तूफान की वजह से 4 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। इस तूफान की वजह से कई लोग आज तक उबर नहीं पाए, तो वहीं कुछ लोग आज भी गरीबी की मार झेल रहे हैं। अब यह थीम पार्क दुनिया के मोस्ट हॉन्टेड पार्क में से एक है। कहा जाता है कि आज भी इस जगह पर तूफान में मारे गए लोगों की आत्माएं भटकती हैं। इस तबाह हुए थीम पार्क में जांच करने के लिए गए लोगों का कहना है कि यहां ऐसा लगता है जैसे उनको कोई देख रहा है। यहां कई सालों से बिजली बंद है, लेकिन यहां जगमग रोशनी देखी गई है। इसके अलावा यहां अजीबो-गरीब आवाजें भी अक्सर सुनाई देती हैं।तूफान में मची तबाही के बाद बची उनकी निशानियां यहां पर आने वाले लोगों को आज भी डराती हैं। अमेरिका का यह ऐसा सबसे बड़ा पार्क है जो कई सालों से बंद है। यहां के नजारे देखकर कोई शख्स डर जाएगा। तूफान ने एक झटके में सबकुछ समाप्त कर दिया था। theme park dangerous..///..this-is-the-worlds-most-dangerous-theme-park-the-place-is-very-scary-320747
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^