इस देश में इंसानी हड्डियों से बनी है सड़क
09-Oct-2021 10:31 AM 1659
नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुना है कि इंसान की हड्डियों से सड़क बनी हो लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। रूस में एक सड़क हड्डियों से बनी हुई है। यह रूस के सुदूरवर्ती पूर्वी इलाके में स्थित 2,025 किलोमीटर लंबा कोलयमा हाइवे है। यह हाइवे पश्चिम में निझने बेस्‍टयाख को पूर्व में मगडान से जोड़ता है। एक समय में कोलयमा तक केवल समुद्र या विमान के द्वारा ही पहुंचा जा सकता था लेकिन साल 1930 के दशक में सोवियत संघ में स्‍टालिन के तानशाही दौरान के दौरान इस हाइवे का निर्माण बंधुआ मजदूरों और कैदियों की मदद से साल 1932 में शुरू किया गया था। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि ठंड के मौसम में बर्फ से जम जाने वाले इस इलाके में सड़क पर गाड़ियां न फिसलें, इसलिए इंसानी हड्डियों को बालू के साथ मिलाकर उसके ऊपर डाला गया है। human bones..///..the-road-in-this-country-is-made-of-human-bones-322237
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^