एक फंदे पर लटककर नवदंपत्ति ने दी जान
19-Sep-2021 02:00 PM 5785
आगरा । जिले के शमसाबाद के गांव मेहरमपुर में नव दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी के बाद घर में कोहराम मच गया। बीती दो मई 2021 को दोनों की शादी हुई थी। खुदकुशी की वजह अभी तक साफ नहीं है। परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक मेहरमपुर निवासी 25 वर्षीय मार्बल कारीगर सचिन की चार मई 2021 को पिनाहट के सेहा गांव में निवासी 21 वर्षीय क्रांति से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सचिन दिल्ली में काम करने चला गया। गांव में सास सीमा और बहू क्रांति रह गए। क्रांति की बड़ी बहन ललिता की शादी सचिन के भाई रवि से हुई थी। ललिता भी गांव में ही रहती थी। परिजनों ने बताया कि चार पांच दिन पहले सचिन दिल्ली से गांव आया था। क्रांति की तबियत ठीक नहीं थी। उसे दवा भी दिलाने ले गया था। शुक्रवार को पति-पत्नी खाना खाने के बाद कमरे में सोने गए थे। सुबह ललिता ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। घरवाले घबरा गए। दीवार की एक ईंट निकालकर अंदर देखा। अंदर दोनों एक ही फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। दोनों के बीच क्या चल रहा था। इससे परिजन पूरी तरह बेखबर थे। sucide..///..the-newly-married-couple-gave-their-lives-by-hanging-on-a-noose-318221
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^