जयपुर में सीजन के शुरुआत की सबसे सर्द रात
26-Oct-2021 02:26 PM 5786
राजस्थान | में सर्दी अब जोर पकड़ने लगी है। पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर में मंगलवार को तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। शेखावाटी इलाके के चूरू, झुंझुनूं जिलाें में बीती रात न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। जयपुर में बीती रात इस सीजन में अक्टूबर की सबसे सर्द रात रही। यहां आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में पूरी तरह से खत्म और कश्मीर में बर्फबारी होने के कारण मौसम में यह असर देखने को मिला है।मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद राज्य में मौसम साफ होने से सर्दी का असर बढ़ा है। दिवाली तक मौसम में और भी बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि उत्तरी भारत के राज्यों से दक्षिण की तरफ हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।आज रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। इसके अलावा देर रात हल्की गति से सर्द हवाएं भी चली। वहीं झुंझुनूं जिले के पिलानी में पारा 2 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। इसके अलावा जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर जिलों में भी तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। वहीं अजमेर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर समेत दूसरे जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। season..///..the-coldest-night-of-the-beginning-of-the-season-in-jaipur-325071
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^