थरूर जो बोलते हैं वह पार्टी का बयान नहीं होता: कांग्रेस
14-May-2025 11:23 PM 8289
नयी दिल्ली 14 मई (संवाददाता) कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को फिर अलग-थलग करते हुए कहा है कि वह जो भी बयान देते हैं उनकी निजी राय होती है और उनका बयान पार्टी का आधिकारिक पक्ष नहीं होता है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि श्री थरूर का कोई भी बयान पार्टी की आधिकारिक राय नहीं है। वह जो भी बोलते हैं वह उनकी अपनी निजी राय होती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^