ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे चुनाव : नड्डा
10-Apr-2022 06:47 PM 4357
शिमला 10 अप्रैल (AGENCY) हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नहीं बदलेंगे और विधानसभा चुनाव जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे।विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होने वाले हैं और ऐसी अटकलें थीं कि श्री ठाकुर को हटाकर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। यहां मीडिया को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री तो क्या कोई मंत्री भी बदला नहीं जाएगा यानी कोई मंत्रिमंडल फेरबदल भी नही होगा। उन्होंने यह संकेत जरूर दिया कि कुछ विधायकों के टिकट कट सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 10 से 15 फीसदी टिकट काटती ही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^