टेस्ट क्रिकेट से सन्यास के बाद विराट पहुंचे प्रेमानंद की शरण में
13-May-2025 11:48 PM 8822
मथुरा 13 मई (संवाददाता) टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के एक दिन बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का एक टैक्सी से वृंदावन स्थित प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे और 20 मिनट तक रहे। इस दौरान संत प्रेमानंद ने दोनो की कुशलक्षेम पूछीं और भगवत प्राप्ति के लिये राधा नाम जप करने की सलाह दी। संत ने कहा कि वैभव, धन संपदा और लोकप्रियता पूर्व जन्मों के पुण्यकर्मो का फल हो सकती है मगर यह भगवत प्राप्ति का मार्ग नहीं हो सकता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^