तेरह वर्ष की आयु से ही संघ से जुड़ गये थे राजनाथ
09-Jun-2024 09:34 PM 6788
लखनऊ 09 जून (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में रविवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह 13 वर्ष की छोटी सी उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये थे। वर्ष 1974 में श्री सिंह भारतीय जनसंघ के साथ सक्रिय राजनीति में शामिल हुए। 1951 में एक किसान परिवार में जन्मे राजनाथ सिंह ने पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में लेक्चरर के तौर पर काम किया। आपातकाल के दौरान उन्हें दो साल तक हिरासत में रखा गया था। रक्षा मंत्री बनने से पहले वे पार्टी, राज्य और केंद्र सरकार में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार में राजनाथ सिंह को शिक्षा मंत्री बनाया गया और इसी दौरान उन्होंने एंटी कॉपीइंग एक्ट लागू किया। 1999 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें केंद्रीय परिवहन मंत्री बनाया गया। वे 2000 से 2002 के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री बनाया गया। वे दो बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। । वर्ष 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई तो उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री नियुक्त किया गया। मोदी 2.0 में उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^