तेलंगाना: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस जगन्नाध राव का निधन
27-Nov-2024 01:05 PM 2684
हैदराबाद, 27 नवंबर (संवाददाता) उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ममीदाना जगन्नाध राव का सोमवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने न्यायपालिका में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए न्यायमूर्ति जगन्नाध राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में न्यायमूर्ति राव के विशिष्ट करियर पर प्रकाश डाला, जिसके दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश, केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति राव ने कई महत्वपूर्ण मामलों के समाधान में अमिट छाप छोड़ी है। जस्टिस जगन्नाध राव का अंतिम संस्कार बुधवार को यहां होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^