तेलंगाना में ऑटो-ट्रक टक्कर में चार की मौत
05-Mar-2022 10:49 PM 7479
हैदराबाद, 05 मार्च (AGENCY) तेलंगाना के मुलुगु जिले के एर्रागाट्टाम्मा गांव में शनिवार को ऑटो और ट्रक के बीच भिड़ंत होने से चार लोगों की मौत हो गई है तथा चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सभी पीड़ित कोमटीपल्ली के निवासी थे। वे अन्नाराम के दरगाह से पूजा कर वापस लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^