तेलंगाना को देश के लिए आदर्श बनना चाहिए: रेड्डी
17-Jul-2024 11:11 PM 5758
हैदराबाद, 17 जुलाई (संवाददाता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को कहा कि राज्य को देश के लिए एक आदर्श के रूप में काम करना चाहिए, विशेष रूप से कृषि नीति में। श्री रेड्डी ने आज यहां प्रजा भवन में आयोजित एक बैठक में कहा कि गुरुवार (कल) उनके जीवन का एक यादगार दिन होगा, क्योंकि किसानों को कृषि ऋण माफी योजना के तहत चार बजे एक लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने घोषणा की कि सात हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में जमा किए जाएंगे और महीने के अंत तक किसानों के दो लाख रुपये में से 1.5 लाख रुपये तक के कर्ज माफ कर दिये जायेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^