तेजस्वी का भ्रष्टाचार पर बात करना बेमानी : जदयू
20-Apr-2022 09:06 PM 2435
पटना 20 अप्रैल (AGENCY) जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नीतीश सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपित श्री यादव का भ्रष्टाचार और गरीबी पर बात करना बेमानी है। जदयू के प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता श्री यादव को चुनौती देते हुए कहा, “जदयू बहस करने को तैयार है, आप स्थान और समय तय कीजिए। जदयू में हाल ही में शामिल हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत कुमार सिंह को जदयू की ओर से बौद्धिक बहस के लिए अधिकृत कर दिया गया है।” उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने दिल की बात में 17 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर नकारात्मक बहस की शुरुआत की है। श्री कुमार ने कहा कि श्री यादव गरीबी की बात करते हैं तो आश्चर्य होता है क्योंकि जिसके परिवार के पास केवल पटना के दानापुर, फुलवारी में वर्तमान बाजार मूल्य के हिसाब से 396 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जो खुद भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित हैं उनका भ्रष्टाचार की बात करना बेमानी सा लगता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^