तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, चार मरे दर्जन भर घायल
22-Aug-2022 11:57 PM 5541
सहारनपुर, 22 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में सोमवार को रात में राजमार्ग पर घलौली चेक पोस्ट के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर होने पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गये। घायलों में सात की हालत गंभीर बतायी गयी है। पुलिस के अनुसार एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से जाकर टकरा गयी। इसमें कार चालक और तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^