तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान
07-May-2024 06:29 PM 5425
नयी दिल्ली, 07 मई (संवाददाता) लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव में मंगलवार को 11 राज्यों और केन्द्र शासित दादर-नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की कुल 93 सीटों पर शाम पांच बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग की सूचना के अनुसार असम में सबसे अधिक 74.16 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे जबकि पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत और गोवा में 72.52 प्रतिशत मतदान हुआ। महाराष्ट्र में मतदान की गति सबसे धीमी थी और शाम पांच बजे तक 53.40 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतदान शाम छह बजे तक होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^