तीनों सीटों पर उपचुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराकर जनता सरकार को सबक सिखाएगी
04-Jul-2024 08:41 PM 8456
देहरा/धर्मशाला, 04 जुलाई (संवाददाता) देहरा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों की बैठकें करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को ही देहरा का विधायक बनाएंगे और राज्य की तीनों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। डॉ. बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में डेढ़ साल में हिमाचल प्रदेश अधोगति की ओर गया है। हिमाचल की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा अवसर कभी नहीं आया कि एक महीने के अंदर हिमाचल में अनेक-अनेक स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से गोलीबारी की घटनाएं हुई हो। इन गोलीबारी की घटनाओं के पीछे बड़े-बड़े माफिया गैंग का हाथ है और हिमाचल लगातार चिट्टा माफिया, ड्रग माफिया, कबाड़ माफिया के शिकंजे में कसता जा रहा है और इस प्रकार की लचर कानून व्यवस्था के लिए केवल और केवल मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की सरकार जिम्मेवार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^