तीन नए कानूनों का लक्ष्य दंड नहीं, अपितु न्याय देना : प्रज्ञा
13-May-2024 07:38 PM 7905
देहरादून, 13 मई (संवाददाता) आगामी एक जुलाई से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 विषय पर सोमवार को केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा पुलिस मुख्यालय के सरदार पटेल भवन में एक मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया। इसमें पीआईबी की महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने कहा कि इन तीन नए कानूनों का लक्ष्य किसी को दंड देना नहीं, अपितु न्याय देना है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों को देश की सेना के मध्यनजर सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कानून पूर्णतः नागरिकों पर केंद्रित है, जिसमें महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को व्यापकता के साथ बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^