टीच फॉर इंडिया के फैलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित
02-Jul-2024 07:38 PM 8721
नयी दिल्ली 02 जुलाई (संवाददाता) बच्चों की शिक्षा में समानता लाने के लिए काम करने वाले संगठन टीच फॉर इंडिया ने अपनी 2025 फैलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर, 2024 है। संगठन ने आज यहां जारी बयान में कहा कि टीच फॉर इंडिया फैलोशिप एक दो-वर्षीय, फुल-टाईम पेड फैलोशिप प्रोग्राम है, जो महत्वाकांक्षी लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्वकर्ता बनने एवं परिवर्तन लाने में समर्थ बनाता है। 2024 के समूह में 640 से अधिक फैलो शामिल हो चुके हैं, जो शिक्षा में समानता लाने के अभियान में इस कार्यक्रम के बढ़ते असर व प्रभाव का प्रमाण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^