ट्रस ने सुनक को ब्रिटेन के लीडरशिप की दौड़ में किया पराजित
05-Sep-2022 06:28 PM 6398
लंदन 05 सितंबर (संवाददाता) सुश्री लिज़ ट्रस ने सोमवार को भारतीय मूल के नेता और पूर्व चांसलर ऋषि सनक को ब्रिटेन के नेतृत्व की होड़ में पीछे कर दिया और अब वह देश की नयी प्रधानमंत्री होंगी। सुश्री ट्रस मार्गरेट थेचर और थेरेसा मे के बाद ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। अस्सी हजार से अधिक वोट हासिल करने वाली सुश्री ट्रस ने ट्वीट किया, “ मैं कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। हमारे महान देश का नेतृत्व करने और उद्धार करने के वास्ते मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद।” उन्होंने आगे कहा , “ मैं इन कठिन समय में सभी को साथ लाने, देश की अर्थव्यवस्था को विकसित करने और क्षमता को उजागर करने के लिए साहसिक कदम उठाऊंगी।” बीबीसी कीरिपोर्ट के मुताबिक सुश्री ट्रस को 81,326 वोट मिले, जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले। सुश्री ट्रस ने अपने प्रतिद्वंद्वी श्री सुनक की तारीफ की और यह कठिन संघर्ष था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^