ट्रैलर की कार से भिड़ंत में तीन महिलाओं की मौत
16-Dec-2021 11:19 PM 8322
उदयपुर 16 दिसंबर (AGENCY) राजस्थान में उदयपुर- नाथद्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर आज शाम एक इनोवा कार की ट्रलेर से भिड़ंत होने से तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार पुरोहितो की मादडी उदयपुर के रहने वाले मृतक एवं घायल सभी एक ही परिवार के है जो राजसमंद से एक शादी समारोह में शामिल होकर उदयपुर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाशपुरी कट पर उनकी कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर सामने आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। मृतकों की पहचान उदयपुर में पुरोहितों की मादडी निवासी गीता बाई (70), हुड़ी बाई (75) और नीमा देवी (38) के रूप में की गई। हादसे में घायल हुए लोगों को अनंता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^