ट्रांस-गिरी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने का मामला केंद्र से उठाएंगे जयराम
05-Mar-2022 08:12 PM 8350
शिमला, 05 मार्च (AGENCY) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र और हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने आज यहां विधानसभा परिसर में लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ लगते जौनसार क्षेत्र को पहले ही जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। वह सिरमौर जिला के ट्रांस-गिरी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा प्रदान करने का मामला एक बार पुनः केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल इस क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त एवं विशेष बजट का प्रावधान सुनिश्चित होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों की चिरलंबित मांग भी पूरी होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^