तमिलनाडु सरकार ने शिकागो में दो समझौता ज्ञापन पर किये हस्ताक्षर
04-Sep-2024 05:49 PM 9057
चेन्नई/शिकागो, 04 सितंबर (संवाददाता) तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की उपस्थिति में बुधवार को अमेरिका के शिकागो में दो फॉर्च्यून 500 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। श्री स्टालिन राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट कंपनी ईटन के साथ एक नयी सुविधा स्थापित करने के लिए और अटलांटा में मुख्यालय वाली एश्योरेंट इंक के साथ चेन्नई में पहला वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये। श्री स्टालिन की अमेरिकी यात्रा के दूसरे चरण के दौरान शिकागो में उनकी उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^