‘तमिलनाडु देश की कुल कामकाजी महिलाओं में 42 फीसदी के साथ नंबर वन’
19-Aug-2024 12:04 AM 6698
चेन्नई 18 अगस्त (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि राज्य देश की कुल कामकाजी महिलाओं में 42 प्रतिशत के साथ नंबर एक है। श्री स्टालिन ने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता फॉक्सकॉन के साथ साझेदारी में श्रीपेरंबदूर में सिपकोट औद्योगिक पार्क वल्लम वडागल में 706.50 करोड़ रुपये की औद्योगिक आवास सुविधा का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत की फैक्ट्रियों में काम करने वाली 42 प्रतिशत महिलाएं तमिलनाडु में रहती हैं। मुख्यमंत्री ने फॉक्सकॉन होन हाई के चेयरमैन यंग लियू के साथ मिलकर इस सुविधा का उद्घाटन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^