तहबाजारियों की समस्या के समाधान के लिए बनेगी मंत्रिमंडलीय उप समितिः सुक्खू
10-Sep-2024 08:26 PM 6813
शिमला, 10 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में तहबाजारियों की समस्याओं का हल निकालने के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाई जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा सदन में दी। गौरतलब है कि शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने इस मुद्दे पर बुधवार के लिए बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कहीं से कहीं पहुंच गया है। यह सांप्रदायिक हो गया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों में डर का माहौल है। माहौल शांत होना चाहिए। कोई भी प्रवासी यहां आए, उसका सत्यापन हो। वेंडिंग जोन बनाए जाएं। इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह अपनी बात कहने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति मांगते रहे तो उन्हें अनुमति नहीं देते हुए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मंत्री व्यवस्था का प्रश्न नहीं उठा सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^