तालिबान पंजशीर छोड़े तो बातचीत के लिए तैयार: मसूद
05-Sep-2021 11:41 PM 5663
काबुल 05 सितंबर (वार्ता/स्पूतनिक) अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी प्रांत पंजशीर में प्रतिरोध बलों के नेता अहमद मसूद ने रविवार को कहा कि अगर तालिबान प्रांत छोड़ देता है तो वह लड़ाई बंद करने और बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं। मसूद ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा,“यदि तालिबान पंजशीर और अंदराब में अपने हमलों तथा सैन्य अभियानों को बंद कर देता है। साथ ही विद्वानों और सुधारकों के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित करने और चर्चा तथा बातचीत जारी रखने की उम्मीद करता है, तो राष्ट्रीय प्रतिरोध बल स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए युद्ध को तुरंत रोकने के लिए तैयार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^