स्वीडन अंडर-17 महिलाओं ने भारत को 3-1 से हराया
26-Sep-2022 10:47 PM 4490
गिरोना (स्पेन), 26 सितंबर (संवाददाता) स्वीडन अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप से पहले आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में सोमवार को एकतरफा मुकाबले में भारत को 3-1 से मात दी। स्वीडन की ओर से आइडा ग्रामफोर्स (44वां मिनट), सारा फिरग्रेन (47वां मिनट) और सेलमा एस्ट्रोम (54वां मिनट) ने गोल किये। सुधा टिर्की ने 62वें मिनट में भारत का सांत्वना गोल जमाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^