स्वस्थ शहरी विकास में सहयोग के लिए यून हैबिटेट के साथ करार
15-Nov-2024 07:07 PM 7362
नयी दिल्ली, 15 नवंबर (संवाददाता) संयुक्त राष्ट्र मानव बस्ती कार्यक्रम (यूएन हैबिटेट) और भारत के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वस्थ और समावेशी शहरीकरण की दिशा में दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। यूएन हैबिटेट की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस समझौते पर मंत्रालय के सचिव कटिकिथला श्रीनिवास और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए यूएन हैबिटेट की की प्रतिनिधि काजुको इशिगाकी ने काहिरा (मिस्र) में बारहवें विश्व शहरी मंच की बैठक के दौरान अलग से आयोजित कार्यक्रम में हस्ताक्षर किए। यूएन हैबिटेट ने इस समझौते को एक महत्वपूर्ण समझौता बताया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^